बाल श्रमिक विद्या योजना 2022: Bal Shramik Vidya Yojana के तहत दिए जायेगे यह लाभ

बाल श्रमिक विद्या योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजना है। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 2022 में लॉन्च किया गया। इस योजना को मुख्य रूप से श्रमिक परिवार के बच्चे वा अनाथ बच्चों के लिए चलाया गया है। राज्य सरकार द्वारा इन बच्चो को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो। 

बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत बालको को प्रति माह 1000 रुपए और बालिकाओं को 1200 रुपए की आर्थिक राशि प्रदान की जायेगी। और इसके अलावा जो अनाथ बच्चे वा श्रमिक परिवार के बच्चे 8 वी, 9 वी,10 वी, कक्षा में पास करने के बाद उन्हें 6 हजार रूपए की धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी, जिससे प्रदेश के बच्चे न केवल अपनी पढ़ाई पूरी कर पायेंगे। बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार आयेगा। और बच्चे आत्मनिर्भर बनेंगे।

बाल श्रमिक विद्या योजना के बारे में

बाल श्रमिक विद्या योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा उन अनाथ वा श्रमिक परिवार के बच्चो के लिए चलाया गया है। जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें रोजगार करना पड़ता है। जिसके कारण उनकी शिक्षा में कई तरह की बाधाये उत्पन्न होती है।

मुख्यमंत्री जी ने उन बच्चो के लिए मुख्य रूप से Bal Shramik Vidya Yojana को चलाया है। जिसके माध्यम से बच्चे न केवल अपनी पढ़ाई पूरी कर पायेंगे। बल्कि उन्हें किसी प्रकार का श्रम भी नहीं करना पड़ेगा।

राज्य का नामउत्तर प्रदेश
योजना का नामबाल श्रमिक विद्या योजना
साल2022
सम्बन्धित विभागश्रम विभाग
लाभार्थीराज्य के बच्चे
उद्देश्यबच्चो को शिक्षा दिलाना
शुरुआत12 जून 2020
आधिकारिक वेबसाइटhttps://labour.gov.in/

Bal Shramik Vidya yojana Kya Hai

बाल श्रमिक विद्या योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गई है। 12 जून 2020 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के शुभ अवसर पर इस योजना की घोषण उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा की गई। 

भारत देश में अमीरों से ज्यादा गरीबों की संख्या है। ऐसी स्थिति मे छोटे बच्चो को भी अपना पेट भरने के लिए रोजगार करना पड़ता है। जिसकी वजह से बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

Bal Shramik Vidya Yojana के माध्यम से उन श्रमिक परिवार के बच्चो को वा अनाथ बेसहारा बच्चो को इस योजना के द्वारा शिक्षा प्रदान कराना है। जिससे बच्चे शिक्षित हो और आत्मनिर्भर बने।

Bal Shramik Vidya Yojana Online Apply, 

Bal Shramik Vidya Yojana को श्रमिको, मजदूरों के बच्चों तथा अनाथ बच्चों को शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है। यदि आप भी श्रमिक परिवार से हैं। और अपने बच्चे को इस योजना का लाभ दिलाना चाहते है। तो आपको इस के लिए आवेदन करना होगा। यदि आप आवेदन करना चाहते है। तो नीचे दिए गए लेख को ध्यान से पढ़े।

  • सबसे पहले आवेदक को बाल श्रमिक विद्या योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको बाल श्रमिक विद्या योजना apply online वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका फार्म खुल जायेगा। फार्म में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे।
  • जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज को संलग्न करे।
  • इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें। सबमिट करते ही आपका आवेदन हो जायेगा।

Required Documents for बाल श्रमिक विद्या योजना

अगर आप बाल श्रमिक विद्या योजना के लिए आवेदन करना चाहते है। तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना अति आवश्यक है। यदि आप के पास दस्तावेज नही होते हैं। तो आपका आवेदन नही किया जाएगा। आप इन दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करना चाहते है ।तो नीचे जरूर पढ़ें।

  • आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

Bal Shramik Vidya Yojana ke Advantage 

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना को श्रमिक बच्चो के लिए चलाया है। क्योंकि श्रम बच्चो को उनके बचपन से दूर कर देता है। जिस उम्र में उन्हें पढ़ना, खेलना चाहिए उस उम्र में उन्हें काम करना पड़ता है। इस योजना के तहत बच्चो को शिक्षा के साथ सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान की जायेगी। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। तो नीचे जरूर पढ़ें।

  • बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत छात्र को हर महीने 1 हजार रूपए की धनराशि प्रदान की जायेगी ।
  • इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को पढ़ने के लिए हर महीने 1200 रुपए दिए जाएंगे।
  • उत्तर प्रदेश के कक्षा 8वी, 9वी,10वी में पास होने के बाद लाभार्थी विधार्थीयो को आगे की पढ़ाई के लिए सरकार की तरफ से 6 हजार रूपए दिए जायेगे।
  • यदि माता पिता या फिर दोनो किसी लाइलाज रोग से पीड़ित हैं। तो उनके बच्चे को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों को सीएम ओ के द्वारा जारी प्रस्तुत करना होगा।
  • जो बच्चे बाल श्रम करते है, उन्हे अब काम नहीं करना पड़ेगा और वे अपनी पढ़ाई आसानी से कर सकते है।
  • और यूपी सरकार ऐसे बच्चो को भी स्कूल भेजने में मदत करेगी जो बाल श्रमिक नहीं है।
  • पहले चरण में इस योजना के अंतर्गत 2000 बच्चे ऐसे पाए गए हैं। जो बाल श्रम करके अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे।
  • हर जिले के 100,100 बाल श्रमिको को इस योजना के अंतर्गत रखा गया है।

मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना की पात्रता

बाल श्रमिक विद्या योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इनकी पात्रताये जानना अति आवश्यक है। यदि आप इस के पात्र हैं। तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते है।

  • बाल श्रमिक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए ,जो चयनित 57 जिलों में रहते हैं 
  • इस योजना का लाभ 8 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को मिलेगा।
  • जिन बच्चो के माता पिता नहीं है। या कोई एक भी नहीं है। तो वे भी इस योजना के पात्र हैं।
  • अगर बच्चो के माता पिता बीमार रहते है। तो वे भी इस योजना के पात्र हैं।
  • यदि बच्चो के माता पिता दोनो दिव्यांग है, या दोनो में से कोई एक दिव्यांग है, तो उन्हे भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

इस योजना के मुख्य उद्देश्य

Bal Shramik Vidya Yojana का उद्देश्य ऐसे श्रमिक परिवार से हैं। जो अपने बच्चो को पढ़ाना तो चाहते है। किंतु गरीबी के कारण पढ़ा नहीं पाते। क्योंकि उन्हें अपने परिवार का पेट भरना ही मुस्किल पड़ जाता है। 

ऐसे में गरीब परिवार अपने बच्चो को शिक्षा दिलाने के बजाये उन्हे बाल श्रम करवाने पर मजबूर हो जाते है। जिससे बच्चे अपने बचपन से तो वंचित होते ही हैं। साथ में शिक्षा से भी वंचित हो जाते है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा बच्चो को उनका बचपन और शिक्षा दोनो देने का प्रयास किया गया है।

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से हमने आप लोगो को बताने का पूरा प्रयास किया है। की कैसे श्रमिक परिवार के बच्चे वा अनाथ बच्चे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। और उन्हें इस योजना के माध्यम से कितनी धनराशि सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगी। हम आशा करते हैं। की आप लोगो को इस लेख के माध्यम से इस योजना की सारी जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

बाल श्रमिक विद्या योजना क्या है?

बाल श्रमिक विद्या योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस लिए शुरू किया गया। जिससे गरीब परिवार के बच्चो को शिक्षा प्रदान की जा सके। और इस के साथ उन्हे वित्तीय सहायता राशि भी प्रदान की जायेगी। जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। और अपने पैरो पर खड़े हो सके।

बाल श्रमिक विद्या योजना में किस राज्य के बच्चे आवेदन कर सकते है?

बाल श्रमिक विद्या योजना में केवल उत्तर प्रदेश राज्य के मूलनिवासी गरीब वा श्रमिक परिवार के लोग ही आवेदन कर सकते है। और अन्य राज्य के लोग इस योजना के लिए आवेदन नही कर सकते है।

बाल श्रमिक विद्या योजना में बच्चो को कितने रुपए की राशि दी जाती है?

इस योजना के अंतर्गत बालको को प्रति माह 1000 रुपए और बालिकाओं को 1200 रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री जी के द्वारा दी जाती है। और इस के साथ कक्षा 8,9,10,वी पास करने के बाद बच्चे को 6000 रुपए की राशि दी जाती है। जिससे बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकें।

1 thought on “बाल श्रमिक विद्या योजना 2022: Bal Shramik Vidya Yojana के तहत दिए जायेगे यह लाभ”

Leave a Comment